हमारे बारे में
विचार से विकास तक, संगठन से जनसेवा तक
श्री शिवेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, अनुभवी एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता हैं। संगठनात्मक अनुभव, जनसरोकारों की समझ और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें राजनीति एवं संगठन के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में संगठन को मजबूत करने, समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने तथा विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

